हरदोई, फरवरी 8 -- हरदोई, संवाददाता। संडीला ब्लॉक सभागार में बजट पर चर्चा एवं जानकारी के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक सिंह तथा विधायक अलका सिंह अर्कवंशी मौजूद रहीं। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने क्या दिया, इसका जवाब जनता चुनावों में दे चुकी है। केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार बनना इस बात का प्रमाण है कि जनता सरकार के कार्यों से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि करीब 25 करोड़ लोगों ने विपक्ष को स्पष्ट संदेश दिया है। विधायक ने कहा कि जनपद का कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित नहीं है। विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह अफवाहों के सहारे लोगों को गुमराह करने का प्रयास करता है, लेकिन सोशल मीडिया के दौर में ऐसा संभव नहीं है। अब जनप्रत...