गिरडीह, सितम्बर 30 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने धनवार बाजार सार्वजनिक दुर्गा मंडप सहित प्रखंड क्षेत्र के डोरंडा, घोड़थम्बा, मनसाडीह सहित गावां व तिसरी पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान सिंह ने माता का दर्शन कर माथा टेका और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। साथ ही धनवार विधानसभा व राज्य की खुशहाली, शांति व सुख समृद्धि की कामना की। वहीं सार्वजनिक दुर्गा पूजा महासमिति धनवार की ओर से सिंह को चुनरी देकर स्वागत किया गया। कहा कि आज पूरा देश भक्तिमय है। कहा कि दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक भी है। इन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व को मनाने की अपील की। मौके पर धनवार मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, विजय कसेरा, शंभू रजक, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.