अयोध्या, अक्टूबर 13 -- अयोध्या, संवाददाता। कांग्रेस के जोनल प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि आम जनमानस भाजपा की नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट की चोरी करके सत्ता पर काबिज हैं, लेकिन अब जनता ने भाजपा सरकार को गद्दी से उतारने का मन बना लिया है। यह बातें प्रभारी ने जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से साहबगंज में 'वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान में कही। जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बनाने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। महानगर अध्यक्ष सुनील के गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार जनसमस्याओं को नजरंदाज कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस दमदारी से आमजन के हक की लड़ाई लड़ रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.