रांची, सितम्बर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा अब पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है। इसलिए सस्ती राजनीति और झूठे आरोप गढ़कर भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। प्रवक्ता पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हमेशा संविधान, लोकतंत्र और न्याय के पक्षधर रहे हैं। किसी भी नागरिक की आवाज को सुनना और उसका समर्थन करना लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है, न कि राष्ट्रविरोध। भाजपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि विचार प्रकट करना और असहमति जताना लोकतंत्र की असली ताकत है। भाजपा को यह बताना चाहिए कि अभिव्यक्ति के अधिकार के बारे में उसकी समझ क्या है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में क्रांति लाने से लेकर हिमालय की रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.