बिजनौर, दिसम्बर 22 -- नहटौर। भाकियू अराजनैतिक की समीक्षा बैठक में नहटौर ब्लॉक के डेढ़ दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिलाध्यक्ष के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर सिंह ने कार्यकारणी को तत्काल भंग कर दिया। सोमवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की। संगठनात्मक अनुशासन, कार्यों के बारे में रणनीति बनाइ गयी। समीक्षा बैठक से पूर्व ही ब्लॉक के डेढ़ दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा संगठन के व्हाट्सएप समूह में इस्तीफे दे दिये। सूत्र बताते हैं कि इस्तीफे एक गांव में हुई फायरिंग के मामले को लेकर दिये गये है। जिसका मुद्दा समीक्षा वैठक में उठाया गया। व्हाट्सएप ग्रुप में आये त्यागपत्रों को संगठन पदाधिकारियों ने अनुशासनहीनता माना। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.