बरेली, फरवरी 15 -- नवाबगंज। अपने भाई के साथ जा रही एक युवती से दबंगों ने छेड़छाड़ की। जिसका उसके भाई ने विरोध किया तो दबंगों ने उससे मारपीट की। घटना की रिपोर्ट युवती की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कस्बे में रहने वाली एक युवती शनिवार को अपने भाई के साथ कस्बे में पोस्ट आफिस वाली गली से गुजर रही थी। आरोप है कि इसी बीच तीन अज्ञात युवक उसे देख अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करने लगे। जिसका उसके भाई ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की। घटना की रिपोर्ट युवती की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.