गुमला, फरवरी 7 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के समसेरा गांव में शुक्रवार की रात दो जंगली हाथियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार देर रात जंगल से निकल कर गांव में घुसे हाथियों ने सूरज उरांव का मिट्टी का मकान क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे पांच बोरा धान खा गए। दीवार गिरने से घर में रखा बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान भी बर्बाद हो गया। घटना के समय सूरज उरांव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दूसरे कमरे में छिपकर जान बचाने में सफल रहे। इसके बाद हाथियों ने किसान विनय साहू के खेत में लगी गेहूं की फसल और किसान बीरम लोहरा के खेत में लगी आलू की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया।इस क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों द्वारा घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। जंगली हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों ने वन विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.