गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 17 फरवरी को शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक नौका विहार स्थित योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में एक भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा अपनी मनमोहक प्रस्तुति से भक्ति की रसधार बहाएंगी। सोमवार को शहर के एक प्रमुख होटल में अभिलिप्सा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए ये जानकारी दी। वे अपने लोकप्रिय भजन 'हर हर शंभू' के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वे भगवान शिव की महिमा का गुणगान करेंगी। गुरुगोरक्षनाथ की पावन धरा पर भगवान शिव के भजन प्रस्तुत करना उन्होंने सुखद बताया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.