बदायूं, फरवरी 6 -- बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम वनबेहटा स्थित ग्राम देवी मंदिर में माघ माह के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना और कन्या भोज के साथ हुआ। इसके बाद भंडारे में आसपास के दर्जनों गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर चले इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के बाद रात्रि में माता के जगराते का भी निर्णय लिया गया। व्यवस्थाओं में भूरे चौहान, भानु प्रताप सिंह चौहान, यादराम शाक्य, विजय कश्यप, श्याम लाल, वीरेश सिंह, रविंद्र सोलंकी, अरुण सिंह, अनिल कुमार, योगेंद्र शाक्य, कमल सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...