मेरठ, जनवरी 7 -- परतापुर क्षेत्र का रिठानी इलाका कहने को तो नगर निगम में आता है, लेकिन यहां जन समस्याओं की भरमार है। गंदगी का अंबार रहता है, जो साफ नहीं होती। नालियां गंदगी से अटी हैं और सबसे बड़ी समस्या इलाके में मौजूद शिव मंदिर के पास नाले की सफाई कभी नहीं हुई। इलाके में पानी की टंकी के पास कूड़े के ढेर पड़े रहते हैं, जिनमें आग लगा दी जाती है और इलाके के लोग धुएं से परेशान रहते हैं। इस गंदगी के पास से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरते हैं, लेकिन इसकी सफाई नहीं होती है। इलाके में पानी की पाइप लाइन जगह-जगह से टूटी है और उनमें से गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंचता है, जिससे बच्चे और बड़े बीमारी की जद में आते रहते हैं। सरकारी स्कूल की चारदीवारी आज तक नहीं बन पाई है, जहां असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। क्षेत्र के लोग इन समस्याओं से निज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.