भागलपुर, जनवरी 7 -- -प्रस्तुति: अमित गोस्वामी रजनीश शहर के प्रमुख बाजार, चौक, चौराहा और सार्वजनिक स्थानों पर यूरिनल एवं शौचालय की उचित व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों, वाहन चालकों और राहगीरों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या विशेष रूप से गिरिजा चौक पर अधिक स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है। गिरिजा चौक शहर के प्रमुख परिवहन केंद्रों में से एक है, जहां से पश्चिम दिशा की ओर रुपौली, भवानीपुर, धमदाहा, मीरगंज, चंपानगर, सरसी, बनमनखी, जानकीनगर, सहरसा और मधेपुरा जाने के लिए बस और अन्य सवारी वाहन उपलब्ध होते हैं। सुबह और शाम के समय यात्रियों का भारी जमावड़ा लगता है, जिससे शौचालय और यूरिनल की कमी और भी गंभीर समस्या बन जाती है। बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए किसी भी प्रकार की सुलभ शौचालय व्यवस्था नहीं होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.