औरैया, जनवरी 16 -- फफूंद, संवाददाता। केवाईसी का काम कराकर लौट रहे अंधियारी निवासी किसान की बाइक शुक्रवार को संकरी गली में फिसल गई। मामूली चोट लगने के बाद भी किसान बिना इलाज घर पहुंचा, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गांव अंधियारी निवासी 55 वर्षीय सुमित नारायण दोहरे अपनी पत्नी पान कुंवर के साथ भैंसोल गांव स्थित सेंट्रल बैंक में केवाईसी करवाने गए थे। लौटते समय गांव की ही संकरी गली में उनकी बाइक फिसल गई, जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया। सुमित नारायण ने चोट को हल्का बताते हुए किसी उपचार की जरूरत नहीं बताई और बाइक लेकर घर लौट आए। घर पहुंचते ही सुमित नारायण अचानक जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सुमित नारायण पशुपा...