फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- टूंडला थानान्तर्गत एक बैंक मित्र को कमीशन के फेर में बार-बार खाते में रुपये मंगाना महंगा पड़ा। रुपये डलवाने वाला पैसे लेकर चला जाता था तथा बैंक इस पर बैंक मित्र का खाता सीज कर दिया। जब बैंक मित्र ने इसकी शिकायत संबंधित व्यक्ति से की तो आरोपी ने अपनी गलती मानने के बजाए बैंक मित्र को ही जान से मारने की धमकी दी। मोहित कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी नागऊ बैंक मित्र रूप में कार्यरत है। उसका कार्य यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकृत ग्राहक सेवा केन्द्र के माध्यम से बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराना है। बताया जाता है कि उसके केन्द्र पर अंकुश पुत्र चंदन सिंह यादव निवासी नगला हरिश्चंद्र 28 मई 2025 को आया और बोला उसे दो लाख रुपये की जरूरत है। उसके खाते में रुपये नहीं आ रहे हैं। वह अपने रिश्तेदारों से सेवा केंद्र के खाते में पैसे डलवा देत...