गोंडा, जनवरी 4 -- गोण्डा। सड़क सुरक्षा माह में पुलिस की सख्ती के बावजूद शहर में वाहन चालक बेधड़क यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। शहर की सड़कों पर दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट और चारपहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट वाहन दौड़ रहे हैं । नाबालिग भी दो पहिया वाहन चलाने में पीछे नहीं है। इतना ही नहीं युवक और युवतियां बिना हेलमेट और तीन लोगों को बिठा कर वाहन चला रही हैं। लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली बसों में धड़ल्ले से ओवरलोडिंग जारी है। शुरुआती दिनों में सैकड़ों वाहनों का चालन हुआ है। सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। मकसद है कि सड़क हादसों में कमी आए और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। डीएम के सड़क सुरक्षा माह शुभारंभ के पहले दिन प्रशासन की सख्ती तो नजर आई, लेकिन अब यह अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.