कौशाम्बी, फरवरी 6 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के नगरेहा खुर्द गांव में गुरुवार की रात सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी-गहने समेत करीब 12 लाख रुपया कीमत का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को मध्य रात्रि के करीब हुई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। नगरेगा खुर्द गांव निवासी बृजेश कुमार उर्फ पप्पू पुत्र जगन्नाथ पेशे से किसान होने के साथ ट्रैवेल्स का व्यवसाय भी करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात वह अपनी टवेरा गाड़ी लेकर ग्राम बरैसा से भदवां बुकिंग पर गए थे। घर में ताला बंद था। पत्नी पिछले एक सप्ताह से मायके गई हुई थी। मध्य रात्रि के करीब लौटकर घर आए तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी व बक्सों को तोड़कर तीन तोले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.