फरीदाबाद, नवम्बर 15 -- फरीदाबाद/पलवल। हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड (एचएसएएमबी) ने गांव बुराका से नीमका के बीचनल नई सड़क बनाने की योजना तैयार की है। जिससे छह गांव के 20 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। दोनों गांव को जोड़ने के लिए अभी सड़क खस्ताहाल अवस्था में है, जिससे रोजाना सैकड़ों किसानों ओर ग्रामीणों का आना जाना होता है। जर्जर सड़क होने के कारण अभी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, बरसात में हालत ओर भी खराब हो जाती है। सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है, गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण से ग्रामीण नेटवर्क मजबूत होगा, जिससे स्कूल, अस्पताल, मंडी और अन्य जरूरी स्थलों तक पहुंचना पहले की तुलना में काफी आसान होगा। वर्षों से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों ने इसे विकास की दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.