गोरखपुर, दिसम्बर 30 -- गोरखपुर। जीडीए)की ओर से शहर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान सचलाया जा रहा है। उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के आदेश पर मंगलवार को थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के बुद्ध बिहार पार्ट-ए में सीटू राय द्वारा बनाए गए बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया गया। प्रभारी/विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में गायघाट क्षेत्र में अरविंद यादव की ओर से लगभग दो एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...