पटना, जनवरी 13 -- बीडी कॉलेज में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) पाठ्यक्रम को मंजूरी मिली है। पाटलिपुत्र विवि के एकेडेमिक काउंसिल की बैठक इसे मंजूरी दी गई। साथ ही बीडी कॉलेज को भविष्य में सेंटर फॉर एआई बनाने की तैयारी भी कॉलेज प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसके लिए वित्त विभाग बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने कॉलेज प्रशासन से प्रस्ताव बना कर देने को कहा है। अब कॉलेज इस पर तैयारी शुरू करेगा। कॉलेज की प्राचार्य रत्ना अमृत ने बताया कि पाटलिपुत्र विवि का एक मात्र कॉलेज है, जहां पर एआई पर वोकेशनल कोर्स शुरू होगा। कॉलेज परिसर में मंगलवार को एआई लिटरेसी एंड नेशन बिल्डिंग विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में पहली बार इस विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.