लखनऊ, मार्च 9 -- बीकेटी के बरगदी स्थित घर में शनिवार देर रात आग लग गई। देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। आग की चपेट में आकर किराए पर रही रही छात्रा झुलस गई। किसी तरह मकान मालिक छात्रा को कमरे से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है। आग की चपेट में आकर घर में खड़ा ई- रिक्शा, स्कूटी व अन्य सामान जल गया। बरगदी में संतोष अपने दो मंजिला मकान में परिवार के साथ रहते हैं। घर में ही किराए पर रहकर लखीमपुर निवासी छात्रा सीता यादव पढ़ाई कर रही है। शनिवार देर रात संतोष परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात 12:30 बजे घुटन से संतोष जग गए। वह उठे तो देखा कि पूरे कमरे में धुआं भरा था। पहले मंजिल पर आग लगी थी। संतोष ने शोर मचाकर छात्रा सीता को जगाया। लेकिन तक तक सीता के कमरे में आग फैल चुकी थी। वह किसी तरह कमरे से बाहर निकली, लेकिन तब तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.