पटना, दिसम्बर 7 -- प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोकामा अंजनी कुमार ने वायरल वीडियो के आधार पर दो विद्यालय के प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। वायरल वीडियो में राजकीय मध्य विद्यालय कन्हाईपुर के प्रभारी मनीष कुमार और उच्च माध्यमिक विद्यालय कन्हाईपुर के प्रभारी गौरव कुमार पर दो बच्चों से काम कराते नजर आ रहे हैं तो कुछ बच्चे उठक बैठक करते नजर आ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं राजकीय मध्य विद्यालय कन्हाईपुर के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि वीडियो में जो छात्र कुदाल से मिट्टी हटाता हुआ दिख रहा है वो उस दिन विद्यालय नहीं आया था।बच्चे का घर स्कूल से सटा हुआ है,वहां सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है और वो गृहकार्य के लिए अपने माता पिता के साथ कुछ काम कर रहा होगा,जिसकी जानकारी मुझे नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...