रांची, फरवरी 10 -- रांची। बीआईटी मेसरा की यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक डिस्पेंसरी में बुधवार सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर लगेगा। रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर में 18 से 60 वर्ष के लोग हिस्सा ले सकते हैं। न्यूनतम वजन 45 किलो होना चाहिए। इसमें रिम्स व राम प्यारी हॉस्पिटल के चिकित्सकीय सहयोग करेंगे। आयोजकों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व आम लोगों से इस कार्य में भाग लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...