पटना, फरवरी 12 -- बिहटा पुलिस ने बुधवार को श्रीरामपुर टोला में छापेमारी कर फर्जी स्टीकर बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया। वहीं, मौके पर नामी कंपनियों समेत कई उत्पादों से जुड़े फर्जी स्टीकर बरामद हुए। साथ ही स्टीकर तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे तीन लैपटॉप और एक प्रिंटर भी जब्त किया गया। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर श्रीरामपुर टोला में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में तैयार और अर्ध तैयार फर्जी स्टीकर मिले। जिन्हें विभिन्न कंपनियों के उत्पादों पर चिपकाकर बाजार में खपाया जा रहा था। हालांकि पुलिस के आने पहले ही संचालक फरार हो गया। उसकी पहचान कर ली गई है। संचालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ लोग फर्जी स्टीकर बनाकर बाजार में सप्लाई करते थे। फ...