सिमडेगा, जनवरी 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर बुधवार को परिवहन विभाग के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। डीटीओ संजय कुमार बाखला के नेतृत्व में चले अभियान में परिवहन कार्यालय में बिना हेलमेट के वाहन चलाकर लाइसेन्स बनवाने आए अभ्यर्थियों के चालान काटा गया। इस दौरान लाइसेंस बनवाने आए अभ्यर्थियों को एमवीआई प्रकाश रंजन के द्वारा काउंसलिंग भी की गई। उपस्थित अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही सड़क सुरक्षा के मानकों के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर डीटीओ संजय कुमार बाखला ने सभी से हेलमेट का उपयोग करते हुए ही दो पहिया वाहन चलाने का आग्रह किया है। मौके पर परिवहन कार्यालय के ओएस रामनिवास मिश्रा,सड़क सुरक्षा प्रबंधक अजित कुमार रवि,आईटी सहायक नितेश कुमार एवं आर.ई चंदन कुमार उप...