भभुआ, फरवरी 9 -- सेविकाओं ने बैठक कर 12 फरवरी को भभुआ में आंदोलन करने का निर्णय लिया कहा, मीनू के अनुसार पोषाहार नहीं बनने पर चयनमुक्त की दी जाती है धमकी (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन के बैनर तले सोमवार को सेविकाओं की बैठक हुई। अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष संगीता कुमारी व संचालन महासचिव रीना कुमारी ने किया। अध्यक्ष ने बताया कि सरकार द्वारा श्रमिक नीति लागू की गई है। इस नीति के अनुसार, विभागीय नियमानुसार लाभुकों का ई-केवाईसी, फोटो कैप्चर मोबाइल से करना है। लेकिन, इस कार्य को करने के लिए विभाग द्वारा मोबाइल उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके अलावा केन्द्र पर मीनू के अनुसार बच्चों को खाने के लिए पोषाहार बनाने के लिए दबाव दिया जाएगा। जबकि इसके लिए केंद्र पर पर्याप्त...