कानपुर, नवम्बर 30 -- कानपुर दक्षिण। सेन पश्चिम पारा में बिनगवां मौरंग मंडी के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइकसवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। घटना के बाद चालक कार समेत भाग निकला। नौबस्ता निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र कुमार बिधनू कस्बा स्थित रिश्तेदार के घर जा रहा था। तभी एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.