हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बिठौरिया में गुरुवार को कार की टक्कर से दो विद्युत पोल टूट गए। ऊर्जा निगम के नए पोल लगाने पर पांच घंटे बाद दोबारा सप्लाई शुरू हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को दोपहर दो बजे बिठौरिया के सनलाइट एनक्लेव कॉलोनी में लगे बिजली के एक पोल से कार टकरा गई। इस दौरान जमीन में गिरे तार कार में फंस गए। इन्हें निकालने की कोशिश में कार आगे बढ़ाने पर तारों में खिंचाव आने से दूसरा पोल भी टूट गया। गनीमत रही कि पोल में कवर बंच केबल लगी हुई थी, जिससे बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। वहीं पोल टूटते ही क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम सात बजे पोल लगाए जाने के बाद दोबारा आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान पांच घंटे तक बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.