मधुबनी, फरवरी 14 -- झंझारपुर। अड़रिया संग्राम थाना क्षेत्र में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की टीम ने छापेमारी कर एक उपभोक्ता को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच में पाया गया कि पूर्व में बकाया राशि रहने पर कनेक्शन काट दिया गया था, बावजूद इसके उपभोक्ता द्वारा नजदीकी पोल से तार जोड़कर डीएस-1 लाइन से अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। मौके पर लगभग 0.078 किलोवाट लोड से बिजली चोरी की पुष्टि हुई। विभागीय आकलन के अनुसार, बिजली चोरी से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 9,926 रुपये की राजस्व क्षति हुई है। वहीं उपभोक्ता पर पूर्व का बकाया 14,071 रुपये बताया गया है। इस प्रकार कुल देय/क्षति राशि 23,997 रुपये आंकी गई है।...