एटा, दिसम्बर 22 -- बिजली बिल राहत योजना सरकार की ओर से दी गई। इस योजना में लाभ लेने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग बिजली कार्यालय पर पहुंच रहे हैं। उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। बिल कैसे जमा होना चाहिए। इधर से उधर जाने के बाद भी थकहार कर घर चला जाता है। कई लोग ऐसे भी मिले जिनका बिल जमा हो चुका है। इसके बाद भी नोटिस आ रहे है। सरकार की ओर से बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत योजना जारी लागू की गई। प्रचार-प्रसार होने के बाद बड़ी संख्या में लोग इसकी जानकारी लेने के लिए बिजली कार्यालय पर पहुंच रहे हैं। बिल की कापी हाथ में लिए इधर से उधर जाते रहते है। कोई भी उपभोक्ताओं यह नहीं पता कर पा रहा है कि इस योजना का संचालन कैसे होता है। पहले चरण की योजना के समाप्त होने पर सिर्फ एक सप्ताह का ही समय बचा है, जिस तरह से विद्युत निगम ने योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.