देवरिया, सितम्बर 4 -- बरहज,हिन्दुस्तान संवाद सरयू के जलस्तर में बुधवार को वृद्धि दर्ज की गई। 24 घन्टे में 12 सेमी नदी चढ़ी है। बाढ़ के पानी से दियारा की आबादी घिरने लगी है। पानी बढ़ने से तटवर्ती गावों के ग्रामीण मुश्किल में पड़ गए है। बरहज में थानाघाट पर बने मापक पर बुधवार को शाम छह बजे सरयू 67.35 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। जो खतरे के निशान 66.50 मीटर से 85 सेंटीमीटर अधिक है। पानी विशुनपुर देवार तटबंध की तरफ बढ़ने लगा है। गाँव का कतलहिया, आदित्य का टोला, नई बस्ती, चौहान टोला, स्कूल टोला परसिया देवार का दसरसरिया टोला, राजभर टोला पानी से घिरने लगे है। परसिया देवार के धर्मपुर में नदी भीषण कटान कर रही है। कोलखास की नई बस्ती मैरुण्ड हो गई है। उधर राप्ती का भी जलस्तर बढ़ने से कपरवार पर दबाव बढ़ने लगा है। पानी से भदिला प्रथम मैरुण्ड हो गया है। गांव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.