रामनगर, जनवरी 4 -- रामनगर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए एमपी इंटर कॉलेज के छह बच्चों का चयन हुआ है। रविवार को विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चंद्र पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रमोद कांडपाल, माही, गायत्री रौतेला, दीपाक्षी बिष्ट, वैष्णवी, निहारिका गोस्वामी का चयन हुआ है। प्रतियोगिता 11 से 15 जनवरी तक राजनंद गांव छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी। चयनित छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर खेल अध्यापक प्रकाश रावत, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, शिक्षक चारु तिवारी, गौरव शर्मा, केसी त्रिपाठी, प्रभाकर पांडे, नीलम, नेहा ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...