प्रयागराज, फरवरी 8 -- बारातियों को लेकर जा रही दो कारें अनियंत्रित होकर नहर में गिर गईं। हादसे में दो लोगों के लापता होने की बात कही गई है। स्थानीय पुलिस लापता लोगों की तलाश में जुटी थी। हादसा कोरांव थानाक्षेत्र में बढ़वारी नहर पुलिया पर हुआ। कोरांव के कूदर गांव के एक व्यक्ति की बारात राजापुर जा रही थी। बारातियों को लेकर जाने वाले वाहनों में ब्रेजा और वैगन आर कार भी शामिल थीं। ये दोनों कारें बारातियों को लेकर साथ ही राजापुर की ओर जा रही थीं। रात लगभग दस बजे बढ़वारी गांव स्थित बेलन की पुलिया से अनियंत्रित होकर दोनों कारें नहर में गिर गईं। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। खबर पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों कारों को बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.