समस्तीपुर, दिसम्बर 10 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना के रेलवे क्रॉसिंग पर विगत दिनों एक बाइक सवार से हुई लूट मामले में अंगारघाट पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर निवासी रामप्रकाश महतो के पुत्र रोहित कुमार उर्फ बाबा उर्फ हेलिकॉप्टर एवं कमराव निवासी अरुण कुमार राय के पुत्र चिंटू कुमार के रूप में की गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि उक्त बाइक सवार को बुलाकिपुर से ही पीछा करते हुए आये और अंगार रेलवे क्रॉसिंग के समीप मौका लगते ही घटना को अंजाम दे दिया। इसके बाद घटना में रोहित ने लूटी गई मोबाइल कमराव के चिंटू के हाथों बेच दिया। इधर पुलिस लूटी गई मोबाइल को सर्विलांस पर लगाए हुए थी। इसी बीच मोबाइल रोहित जैसे ही ऑपरेशन शुरू किया की पुलिस ने उसे दबोच लिय...