भागलपुर, जनवरी 15 -- बांका। सुईया थाना पुलिस ने सुईया बाजार क्षेत्र से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक रजक और श्रीराम तांती के रूप में की गई है। पुलिस को गश्ती के दौरान दोनों संदिग्ध हालत में मिले, जिसके बाद जांच में शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नशे में पकड़े जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने आम लोगों से शराबबंदी कानून का पालन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...