गुमला, अप्रैल 10 -- बसिया। प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बसिया पंचायत में स्थानीय विकास कार्यों और निजी निर्माण के लिए बालू की किल्लत से अब लोगों को राहत मिलने वाली है। पंचायत के मुखिया गुलशन टेटे ने जानकारी दी कि अब ग्रामीणों को बालू के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।मुखिया ने बताया कि बसिया पहाड़टोली बालू घाट से बालू का उठाव अब पंचायत द्वारा निर्गत चालान के माध्यम से किया जा सकेगा। चालान वितरण की जिम्मेदारी पंचायत द्वारा नियुक्त दो स्थानीय युवकों को सौंपी गई है। जिन लोगों को बालू की आवश्यकता है, वे सीधे मुखिया से संपर्क कर सकते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि बालू से मिलने वाली राजस्व राशि का उपयोग पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.