गिरडीह, फरवरी 10 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह-पीरटांड़ प्रखण्ड को रेखांकित करनेवाली बराकर नदी से रोज सैकड़ों ट्रैक्टर बालू का उत्खनन अवैध तरीके से हो रहा है। बराकर नदी का बालू पीरटांड़ के विभिन्न इलाके से लेकर धनबाद जिले तक आपूर्ति की जाती है। अवैध बालू उत्खनन से सरकार को राजस्व नुकसान हो रहा है। वहीं प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि पीरटांड़ प्रखण्ड में अवैध बालू उत्खनन का कारोबार खूब फलफूल रहा है। बराकर नदी के विभिन्न बालू घाट से रोज अवैध तरीके से सैकड़ों ट्रैक्टर बालू उठाव हो रहा है। अवैध बालू उत्खनन से न केवल बराकर नदी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है बल्कि खनन विभाग को रोज राजस्व का नुकसान हो रहा है। बराकर नदी का बालू लदा ट्रैक्टर गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग से लेकर खुखरा हरलाडीह के रास्ते दिन रात दौड़ता रहता है। बराकर नदी का ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.