संतकबीरनगर, मार्च 17 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में शनिवार की देर शाम बरनवाल सेवा समिति की तरफ से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सास्कृतिक कार्यक्रम के अलावा होली गीत पर लोग झूमने को मजबूर हो गए। मौजूद लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। रविवार की देर शाम बखिरा कस्बे में होली मिलन का कार्यक्रम सरस्वती पूजन के साथ शुरू हुआ। बरनवाल समाज के डॉ अनिल बरनवाल ने कहा कि होली मिलन दिलों को मिलाने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। हमारे देश की परपंरा रही है कि सभी धर्म के लोग मिलजुल कर एक दूसरे के त्योहार में शामिल होते हैं। सामाजिक एकता के लिए सभी लोगों को इस परपंरा का पालन करना चाहिए। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रताप उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि एक मजबूत समाज बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.