जौनपुर, दिसम्बर 15 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौमुख गंगोत्री समाज के बैनर तले गंगोत्री हरिद्वार से जल भरकर देवघर जा रहे कांवरियों के जत्थे का शनिवार की शाम बदलापुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रोहित चरण मिश्र के नेतृत्व में निकला यह जत्था क्षेत्र के सरोखनपुर गांव स्थित एक रिसॉर्ट पर पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने कांवरियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। बताया गया कि झारखंड के देवघर निवासी कांवरियों का यह जत्था 13 अक्टूबर को गंगोत्री से जल भरकर पैदल यात्रा पर निकला था। कांवरियों का जत्था 64वें दिन बदलापुर पहुंचा। जत्थे में नंदलाल नरौने, राजू झा, रवि महाजन, सुमन झा, सिद्धार्थ कश्यप, उदयनारायण जजवाड़े, पिंटू चक्रवर्ती, सुमित झा एवं दीपक झा शामिल रहे। कांवरियों ने बताया कि यह यात्रा विश्व कल्याण के उद्देश्य से की जा रही है। वे प्रतिदिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.