मुंगेर, फरवरी 6 -- सोनवर्षा राज एक संवाददाता-नगर क्षेत्र के देहद रोड स्थित किराये की जमीन पर दुकान कर रहे एक बढई मिस्त्री का बीते रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के प्रियनगर गांव निवासी 38 वर्षीय भवेश शर्मा के रूप में हुई। मृतक का शव उसके दुकान के बगल में स्थित एक अर्धनिर्मित बंद पड़े भवन के छत से गुरुवार की सुबह बरामद किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने जांच पड़ताल किया। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के प्रियनगर गांव निवासी मृतक भवेश शर्मा बीते 10-12 वर्षो से देहद रोड स्थित एक जमीन किराए पर लेकर बढई मिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरणपोषण करता था ।दुकान में ही वह अपने परिवार के साथ रहता था।मृतक बुधवार की रात दुकान बंद कर बाहर निकला और देर रात तक वापस ...