चाईबासा, जनवरी 16 -- चाईबासा, संवाददाता। स्थानीय सूरजमल डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने डीएवी स्पोर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें विद्यालय से कुल 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें 16 बालक एवं 16 बालिकाएं शामिल थे। खेल शिक्षक जयप्रकाश के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कराटे, ताइक्वांडो, शतरंज, एथलेटिक्स ,योगा एवं बॉक्सिंग जैसी विभिन्न खेल विधाओं में भाग लिया। यहां अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करते हुए सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 7 स्वर्ण, 1 रजत एवं 7 कांस्य पदक अर्जित किए। कराटे में आर्यन राज व अनुष्का कुमारी पात्रा ने स्वर्ण पदक और वर्षा शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। शतरंज में समृद्धि प्रिया, सौम्या प्रभा सोय, ऋषिका शर्मा व पेरिस मुंडा ने स्वर्ण पदक जीते। बॉक्सिंग में भीमसेन सुंडी ने व एथेलेटिक्स के अंतर्गत हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.