हापुड़, जनवरी 29 -- शहर के फ्लाइओवर पर एक ट्रक को अवैध तरीके से खड़ा कर दिए जाने के कारण काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। ट्रक फ्लाइओवर पर खड़ा होने से दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। कुछ ही देर में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई, जिन्हें संकरे रास्तों से निकलने की कोशिश करनी पड़ी। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बताया कि फ्लाइओवर पर खड़े ट्रक को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से वाहन खड़ा करने से न केवल जाम लगता है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। पुलिस ने ट्रक चालक को सख्त हिदायत दी और आगे से ऐसी लापरवाही न करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.