पटना, जून 18 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) पर आरोप लगाया है कि वे सोशल मीडिया पर फेक आईडी से अपना प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को मीडिया से कहा कि प्रशांत किशोर के लोगों ने सोशल मीडिया पर भाजपा का फर्जी पेज बनाया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीर भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह फर्जी पेज बनाकर जनसुराज अपना प्रचार कर रही है। प्रशांत किशोर को अपने पेज पर अब भरोसा नहीं रहा है। इसलिए अब वह सोशल मीडिया पर दूसरी पार्टी के फर्जी पेज बनाकर अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। डॉ. जायसवाल ने कहा कि इस मामले में उनकी पार्टी ने साइबर एसपी और साइबर थाने में शिकायत की है कि ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जाय। फर्जी अकाउंट बंद किए जाएं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.