गाज़ियाबाद, जनवरी 23 -- गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को सांसद खेल स्पर्धा का समापन किया गया। इस दौरान दौड़, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जूडो आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। फुटबॉल सब जूनियर वर्ग में साल्वन पब्लिक स्कूल विजेता बना। जूनियर वर्ग में महामाया स्टेडियम की टीम और सीनियर वर्ग में भी महामाया स्टेडियम की टीम ने बाजी मारी। वहीं बालिका सब जूनियर वर्ग में महामाया स्टेडियम और सीनियर वर्ग में मोदीनगर की टीम विजेता रही। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बालक सब जूनियर वर्ग में 43 से 47 किग्रा. में केशव, 47 से 52 किग्रा. में प्रिंस चौधरी और 52 से 56 किग्रा. में वंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में 43 से 47 किग्रा. में निखिल प्रथम रहे। बालिका सब जूनियर वर्ग में 40 से 43 किग्रा. में पलक और 52 से 56 किग...