कौशाम्बी, जनवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी के दरियापुर गांव की एक महिला ने वर्ष 2014 में गांव के ही लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। आरोपियों ने जेल जाने से बचने के लिए पीड़िता का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगवाकर मुकदमा ही खत्म करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दरियापुर गांव की सुषमा देवी पत्नी राममगन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वर्ष 2014 में उसके साथ गांव के ही शंकरलाल, अन्नू उर्फ रामकृष्ण और घनश्याम ने मारपीट की थी। पिपरी थाना पुलिस ने मारपीट कर केस दर्ज किया था। सुषमा देवी का आरोप है कि आरोपियों ने तत्कालीन ग्राम प्रधान सतरूपा के साथ साठगांठ करके उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर कोर्ट में दे दिया। इससे कोर्ट ने उसका मुकदमा खत्म कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस...