मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- बोचहां। गरहां थाना क्षेत्र के सिंघईला स्थित एक प्लाई फैक्ट्री से सोमवार को करीब छह लाख की एल्युमीनियम प्लेट की चोरी कर ली गई। फैक्ट्री के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। फैक्ट्री संचालक संतोष कुमार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी थानेदार विक्की कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...