रामपुर, फरवरी 12 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात राम विहार ज्वाला नगर में एक निर्माणाधीन मकान में पटवाई थाना क्षेत्र के विसरा गांव निवासी तेजपाल पुत्र मनफूल उम्र करीब तीस साल प्लंबर का कार्य कर रहे थे। अचानक वह काम के दौरान प्रथम तल से नीचे गिर गए, जिसस वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद काम कर रहे अन्य साथी घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्लंबर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्लंबर की मौत की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि उन्हें घटना की जानकारी काफी देर से दी गई। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौकेपर पहुंचे और परिजनों को समझाया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.