गाजीपुर, दिसम्बर 31 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित समता पीजी कॉलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता प्रोफेसर पीयूष वर्मा ने बुधवार को कालेज के नए प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले, कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अजय शुक्ला का स्थानांतरण सीतापुर जनपद के सिधौली स्थित श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हो गया है। महाविद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर सभाजीत यादव ने प्रोफेसर पीयूष वर्मा को विधिवत पदभार ग्रहण कराया। प्रोफेसर पीयूष वर्मा के प्राचार्य बनने पर समता इंटर और पीजी कॉलेज के शिक्षकों सहित शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।उन्होंने कॉलेज में अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक माहौल स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...