नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में एक बिल्डिंग मैटेरियल गोदाम के चालक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक 40 वर्षीय मुकेश गोदाम में दो अन्य साथियों के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार, हत्या ईंट से सिर कुचलकर की गई और वारदात के बाद दोनों साथी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह प्रेम नगर पुलिस को इंद्र एन्क्लेव फेज-2 में गोदाम के अंदर मुकेश के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली। क्राइम और एफएसएल टीमों ने मौके पर पहुंचकर सुराग जुटाए। जांच में पता चला कि मुकेश गाड़ी चलाता था और साथ रहने वाले दोनों आरोपी उसके ही गांव के रहने वाले थे। एक फुटेज में आरोपी कंबल लपेटकर गोदाम से भागते हुए दिखाई दिए। मौके पर पहुंचे मजदूरों ने मुकेश को घायल पाया और तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.