कौशाम्बी, फरवरी 1 -- करारी कस्बे के किंग नगर मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम का ताला तोड़कर शुक्रवार रात चोर अंदर रखा राशन सहित अन्य सामान उठा ले गए। शनिवार सुबह स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक लईक अहमद को घटना की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापक ने करारी थाने में दी तहरीर के हवाले से बताया कि चोर चार कमरों का ताला तोड़कर वहां रखा ब्लूटूथ स्पीकर, खाद्य सामग्री पार कर गए हैं। थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.