मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। शब-ए-बरात को लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिस बलों के साथ मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की गई। इस संबंध में डीएम व एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्षों को शांतिपूर्ण तरीके से शब-ए-बारात संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर भवन स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन को इसका प्रभारी बनाया गया है। शब-ए-बारात के दौरान शांति भंग करने या गड़बड़ी फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर रहेगी। धार्मिक उन्माद व अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा। भूमि विवाद वाले कब्रिस्तान, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र, कब्रिस्तान व उसके समीप दूसरे समुदाय के ...