फरीदाबाद, फरवरी 15 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने शनिवार रात से प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर रात्रिकालीन सफाई अभियान शुरू कर दिया है। बाजार बंद होने के बाद रात में विशेष टीम द्वारा सफाई की जा रही है, ताकि सुबह व्यापारियों और ग्राहकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस अभियान के तहत 36 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। 8 कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर, अतिरिक्त लेबर और दो सुपरवाइजर निगरानी के लिए लगाए गए हैं। सफाई कार्य मथुरा रोड से अंबेडकर चौक, अंबेडकर चौक से घंटाघर, मथुरा रोड से तिगांव रोड, गुप्ता होटल से घंटाघर मार्ग, तिगांव रोड से 100 फीट रोड, तिगांव रोड सेक्टर-3 पुलिस चौकी से अग्रवाल पब्लिक स्कूल रोड तथा तिगांव धर्मकांटा के पास की सड़कों और तिगांव रोड का बाजार क्षेत्र में किया जा रहा है। ...